जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आपदा कंट्रोल रूम का निरिक्षण किया। – The Uttarakhand News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आपदा कंट्रोल रूम का निरिक्षण किया।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आपदा कंट्रोल रूम का निरिक्षण किया।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 01 अगस्त 2024

जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, शहर का जयजा लेते हुए पहुंची आपदा कंट्रोल रूम, निरिक्षण में नगर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने जनपद के तहसीलों एवं स्थापित कंट्रोल रूमो से क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के चलते अध्यतन सूचना की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारी वर्षा एवं संभावित आपदाओं की दृष्टिगत अलर्ट रहे तथा जलभराव की स्थिति आदि में त्वरित गति से राहत बचाव कार्य करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया की वर्षा के दौरान अलर्ट रहें तथा नदी, नालों के किनारे क़ोई विचरण न करें इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी जनपद के समस्त तहसीलों के सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों से जानकारी लेते हुए स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *