ऊधमसिंह नगर के बिरिया मझोला सेकेंड स्थित फास्ट फूड दुकान के पास एक युवक का खून से लथपथ शव ‌मिलने से सनसनी। – The Uttarakhand News

ऊधमसिंह नगर के बिरिया मझोला सेकेंड स्थित फास्ट फूड दुकान के पास एक युवक का खून से लथपथ शव ‌मिलने से सनसनी।

ऊधमसिंह नगर के बिरिया मझोला सेकेंड स्थित फास्ट फूड दुकान के पास एक युवक का खून से लथपथ शव ‌मिलने से सनसनी।

उत्तराखंड (ऊधमसिंह नगर) बुधवार, 31 जुलाई 2024

कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। उसका शव सड़क किनारे खून से लथपथ बरामद हुआ। युवक सीने में गोली लगी हुई थी और सिर पर भी घाव के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुधवार की सुबह बिरिया मझोला सेकेंड स्थित फास्ट फूड दुकान के पास एक युवक का खून से लथपथ शव ‌मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिनेश चंद्र निवासी बिरिया मझोला के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पूर्व ही हिसार से घर आया हुआ था। वह हिसार में एक कंपनी में ऑपरेटर के पद पर तैनात था।

वह दोस्तों के जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन जब वह रातभर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सुबह उसकी तलाश की। कुछ देर बाद परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। घटना कर सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *