रेसकोर्स में सजा प्रकाश पर्व का विशेष कीर्तन दरबार।
उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में रेसकोर्स प्रांगण में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। सुबह से देर रात्रि तक चले दीवान में संगत गुरबाणी की अमृत वर्षा से निहाल हुई।
दीवान का शुभारंभ पंच बाणियों, नितनेम के पाठ, श्री सुखमणी साहिब के पाठ, अरदास और शब्द चौकी के साथ हुआ। इसके बाद आसा दी वार का कीर्तन किया गया।
विशेष कीर्तन दरबार में भाई गुरुमुख सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब, अमृतसर ने *“सतगुरु नानक प्रगटिया मिट्टी ढूँढ जग चानन होया”* और *“अवल अल्लह नूर उपाया, कुदरत के सब बंदे”* शब्दों का गायन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर हेड ग्रंथि ज्ञानी शमशेर सिंह ने कथा करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने *“मानस की जात, सभै एकै पहचानबो”* का उपदेश दिया। उन्होंने संगत को *नाम जपो, किरत करो, वंड छको* के सिद्धांत पर चलने की प्रेरणा दी।
कीर्तन दरबार में अनेक जत्थों ने हाजिरी भरकर संगत को गुरबाणी से जोड़ा। सुबह से ही सेवा-सिमरन चलता रहा और गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री अशोक वर्मा, श्याम अग्रवाल, सरदार गुरबक्श सिंह राजन, गुलजार सिंह गुलयानी, सतनाम सिंह, डी. एस. मान, पुरुषोत्तम सिंह कक्कड़, हरीश नारंग, सतीश कपूर, चंदर मोहन अरोड़ा, गिरधर गोपाल लूथरा समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी। संगत देर रात्रि तक गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए नतमस्तक होकर हाजिरी भरती रही।