डाकपत्थर के कटापत्थर नदी में युवक की डूबने से मौत। – The Uttarakhand News

डाकपत्थर के कटापत्थर नदी में युवक की डूबने से मौत।

डाकपत्थर के कटापत्थर नदी में युवक की डूबने से मौत।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 06 अप्रैल 2024

पुलिस चौकी डाकपत्थर ने एस डी आर एफ को सूचित किया कि कटापत्थर के पास नदी में नहाते समय एक युवक उसमें डूब गया है जिसकी सर्चिंग को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।सूचना पर ASI सुरेश तोमर एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम मय आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए।

एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 20 फ़ीट गहराई में डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च किया व नदी में डूबे युवक का शव को बरामद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *