जनमानस को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए 24 अक्टूबर को रा. इ. का. मालदेवता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। – The Uttarakhand News

जनमानस को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए 24 अक्टूबर को रा. इ. का. मालदेवता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।

जनमानस को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए 24 अक्टूबर को रा. इ. का. मालदेवता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 16 अक्टूबर 2024

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में दिनाक 24 अक्टूबर 2024 को रा. इ. का. मालदेवता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित की जा रही हैं ।

आयोजित शिविर में रेखीय विभाग स्टॉल लगाकर जनमानस को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।साथ ही विधवा पेंशन, किसान पेंशन, वृद्धा पेंशन का निराकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनाए जायेंगे।

कृषक अपकरण, स्वास्थ्य सम्बन्धित , बिजली, भूमि, वन, पानी, सिचाई से सम्बन्धित, तहसील विरासत हिस्सा प्रमाण, निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि बनाए जाएंगे तथा अन्य कार्य /जन शिकायतो को निस्तारण किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभाग के संबंधित अधिकारी को अपने विभाग से संबंधित संचालित योजना से संबंधित सुविधा मुहैया कराने तथा पूरी जानकारी के साथ बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय जनमानस से संचालित विभिन्न सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने एवं अपनी समस्या का निराकरण करने हेतु आयोजित शिविर में प्रतिभाग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *