द हैरिटेज स्कूल ए एवं बी टीम ने मैच जीतकर किया अगले दौर में प्रवेश। – The Uttarakhand News

द हैरिटेज स्कूल ए एवं बी टीम ने मैच जीतकर किया अगले दौर में प्रवेश।

 द हैरिटेज स्कूल ए एवं बी टीम ने मैच जीतकर किया अगले दौर में प्रवेश।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 14 नवंबर 2026

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही पांचवें मिस्टर जॉन जे सूकियास मेमोरियल इंटर-स्कूल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत द हैरिटेज स्कूल ए एवं द हैरिटेज स्कूल बी की टीम ने रोचक मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के वालीबॉल कोर्ट में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत पहला मैच विनहिल ग्लोबल स्कूल और द हैरिटेज स्कूल टीम-बी के बीच ऽेला गया। विनहिल ग्लोबल स्कूल ने टॉस जीता और पहले कोर्ट लेने का फैसला किया। मैच में दोनों ओर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए एक दूसरे पर अंक जुटाने के लिए दवाब बनाया।

मैच के अंतिम समय में द हैरिटेज स्कूल की बी टीम के खिलाड़ियों ने रोमांचक मैच में विनहिल ग्लोबल स्कूल की टीम को 2-1 के सेट स्कोर से पराजित कर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का एक अन्य मैच द हैरिटेज स्कूल टीम-ए और विनहिल ग्लोबल स्कूल के बीच ऽेला गया। मैच में विनहिल ग्लोबल स्कूल ने टॉस जीता और सर्व करने का फैसला किया। मैच में द हेरिटेज स्कूल ए टीम के खिलाड़ियों ने शुरूआत से ही बढ़त बनाते हुए अपनी टीम के अंक जुटाने शुरू किए और मैच को 2-0 के सेट स्कोर से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा- अंजू त्यागी, मनजीत कौर, सारिका जैन सहित छात्र छात्रएं एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *