मसूरी में स्थानीय वासियों एवं पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत गोल्फकार्ट, सटल सेवा, सेटेलाईट पार्किंग, यातायात लाईट, नगर पालिका परिषद बस संचालन । – The Uttarakhand News

मसूरी में स्थानीय वासियों एवं पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत गोल्फकार्ट, सटल सेवा, सेटेलाईट पार्किंग, यातायात लाईट, नगर पालिका परिषद बस संचालन ।

मसूरी में स्थानीय वासियों एवं पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत गोल्फकार्ट, सटल सेवा, सेटेलाईट पार्किंग, यातायात लाईट, नगर पालिका परिषद बस संचालन ।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 19 जनवरी 2025

मसूरी में रिक्शा चालकों को गोल्पकार्ट चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा ब्रांड मसूरी को बढाने के लिए निरंतर प्रयासरत् हैं। इसके लिए मसूरी में पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों हेतु सुगम व्यवस्था बनाने के लिए गोल्पकार्ट सुविधा शुरू की गई है।

डीएम द्वारा मसूरी में रिक्शा संचालकों की आथिर्की को मध्यनजर रखते हुए रिक्शा संचालकों को गोल्फकार्ट चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय रिक्शा संचालकों के हितांे कोे ध्यान में रखते हुए उनको ही गोल्फकार्ट संचालन के प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं मसूरी में गोल्पकार्ट की दरें भी तय कर दी गई है।

मसूरी में पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी के आदेशानुसार पांच मार्गों पर गोल्फकार्ट संचालित किये जाएंगे।

इसके लिए किराया भी निर्धारित कर लिया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार पिक्चर पैलेस से झूलाघर एवं झूलाघर से पिक्चर पैलेस के लिए प्रति व्यक्ति 80 रुपये, झूलाघर से लाइब्रेरी चौक एवं लाइब्रेरी चौक से झूलाघर के लिए 80 रुपये प्रति व्यक्ति, पिक्चर पैलेस से लंढौर एवं लंढौर से पिक्चर पैलेस के लिए 80 रुपये, ग्रीन चौक से कैमल्स बैंक रोड होते हुए अंबेडकर चौक एवं अंबेडकर चौक से ग्रीन चौक तक 80 रुपये प्रति व्यक्ति तथा लाइब्रेरी चौक से कंपनी गार्डन एवं कंपनी गार्डन से लाइब्रेरी चौक तक के लिए 120 रुपये प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *