देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आ रही समस्याओं के संबंध में उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या के बारे में अवगत कराया गया। – The Uttarakhand News

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आ रही समस्याओं के संबंध में उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या के बारे में अवगत कराया गया।

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आ रही समस्याओं के संबंध में उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या के बारे में अवगत कराया गया।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 17 जनवरी 2025

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज मुख्य प्रबंधक उत्तराखंड जल संस्थान देहरादून, इंजीनियर नीलिमा गर्ग एवं मुख्य अभियंता (मुख्यालय) इंजीनियर संजय सिंह, उत्तराखंड पेयजल निगम से मुलाकात की और जल जीवन मिशन के कार्यक्रम में काफी लंबे समय से भुगतान न होने के कारण, कार्य पूर्ण करने में असमर्थता जताई। टीपीआई रिलीज, सिक्योरिटी तीन प्रतिशत की जगह 10% काटे जाने एवं सामुदायिक योगदान को पांच प्रतिशत काटे जाने पर रोष भी जाहिर किया।

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने उच्च अधिकारियों से मिलकर अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि संगठन की मांग शीघ्र पूर्ण नहीं की गई तो हम सभी ठेकेदार को राज्यव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

इस मुलाकात में देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के (अध्यक्ष) अमित अग्रवाल, (उपाध्यक्ष) सचिन मित्तल, (सचिव) सुनील गुप्ता, शैलेंद्र भगत,अंकित एवं विपुल राज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *