मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने जिला योजना/राज्य सैक्टर/केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक ली। – The Uttarakhand News

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने जिला योजना/राज्य सैक्टर/केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक ली।

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने जिला योजना/राज्य सैक्टर/केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक ली।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 12 मार्च 2024

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में जिला योजना/राज्य सैक्टर/केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया किया कि जिन विभागों की योजनाओं में व्यय प्रगति कम है ऐसे सभी विभाग 15 मार्च तक व्यय प्रगति को शत्प्रतिशत् करना सुनिश्चित करें। जिला योजना में शतप्रतिशत् व्यय न करने वाले विभागों के अधिकारियों को दी जाएगी प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी। साथ राज्य सैक्टर एवं केन्द्रपोषित योजनाओं में डी श्रेणी वाले विभागों पर प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए शासन को किया जाएगा पत्राचार।

वन विभाग एवं पीएमजीएसवाई न्यून प्रगति पर नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य सैक्टर योजना में योजना में 100 प्रतिशत् से कम वाले सभी विभागों को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। आज की तिथि तक में जिला योजना में प्रगति 97 प्रतिशत्, राज्य योजना में प्रगति 81.76 प्रतिशत्, केन्द्र पोषित योजना में प्रगति 93..02 प्रतिशत्, वाह्य सहायतित योजना में प्रगति 58.22 प्रतिशत् रही।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी संजय जैना, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी पी.एस भण्डारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *