उत्तराखंड

द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस में अलंकरण और स्कॉलर्स विद्यार्थी सम्मान दिवस का आयोजन।

अलंकरण व सम्मान समारोह में ली नई जिम्मेदारी की शपथ

द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस में अलंकरण और स्कॉलर्स विद्यार्थी सम्मान दिवस का आयोजन।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 25 अप्रैल 2026

द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस में अलंकरण और स्कॉलर्स विद्यार्थी सम्मान दिवस का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में अभिनेत्री सुश्री इंद्राणी पांधी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और गायत्री मंत्र के मधुर पाठ के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने कोशिश करने वालों की हार नहीं होती कविता और प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह में ऊर्जा का संचार कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सत्र 2026-27 के लिए नवगठित विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह रहा। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या दीपाली सिंह की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैच पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें पद की शपथ दिलाई गई।

वरिष्ठ परिषद में मधुर विहारी भारद्वाज को हैड ब्वॉय, अगाथा थोरिया को हैड गर्ल, जबकि अवनीत तोमर और सायना रावत को स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में चुना गया। वहीं, कनिष्ठ परिषद में अविन पटियाल और दीवा मौर्या को क्रमशः हैड ब्वॉय व हैड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही चारों सदनों अरावली, नीलगिरी, शिवालिक और विंध्याचल के नायकों ने भी ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली।

इस अवसर पर सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को मुख्य अतिथि और विद्यालय के अध्यक्ष चौधरी अवधेश चौधरी व अन्य गणमान्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया । मुख्य अतिथि सुश्री इंद्राणी पांधी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल सोचने से नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

विद्यालय के अध्यक्ष चौधरी अवधेश कुमार ने अभिभावकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों में ऐसा विश्वास जगाने का आग्रह किया कि वे स्वयं अपने व्यक्तित्व के निर्माता बनें।

कार्यक्रम का समापन स्पोर्ट्स कैप्टन सोनाक्षी भंडारी के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया। मंच संचालन दीया चौधरी, आयुष रंजन साहू, रक्षिता मल्होत्रा और अर्णव त्यागी ने किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, चंद्रिका चौधरी, प्रधानाचार्या दीपाली सिंह, काउंसलर शुभि थापा, आयुष मित्तल सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button