उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क, नाली की सफाई और रोड लाइट की समस्याओं को लेकर नगर निगम में एकत्रित हुए।

शीघ्र ही समस्याओं का समाधान ना हुआ तो किया जाएगा आंदोलन ::::: सुशील राठी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क, नाली की सफाई और रोड लाइट की समस्याओं को लेकर नगर निगम में एकत्रित हुए।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार , 07 मार्च  2026

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी के समस्त कांग्रेस जन कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम देहरादून में एकत्रित हुए । विजय कॉलोनी वार्ड नंबर 11 की टूटी हुई सड़क नाली और रोड लाइट सफाई व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्य मंत्री एवं आसंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के KkC के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील राठी जी एवं वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी की कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी रही मोनिका राजोरिया जी के नेतृत्व में नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त श्री प्रदीप कुमार जी को सोप ज्ञापन में कहा गया है कि विजय कॉलोनी वार्ड के अंतर्गत टूटी-फटी पड़ी बदल पड़ी सड़कों एवं स्पीड ब्रेकरों का तत्काल निर्माण कराया जाए आपदा के कारण वार्ड नंबर 11 में बस्तियों किनारे टूटे पुस्ते सड़के का तत्काल निर्माण कराया जाए एवं वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करी जाए विद्युत पोलों पर ठप्प पड़ी पत्र प्रकाश व्यवस्था को सुचारु किया जाए एवं दुरुस्त किया जाए जो की इन समस्याओं से क्षेत्रवासी स्थानीय निवासी काफी समय से जूझ रहे हैं समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है और निगम के कर्मचारी इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं निगम के कर्मचारी कोई भी क्षेत्र में आने को तैयार नहीं है जिस कारण संबंधित कर्मचारियों की मनमानी के चलते कुछ ही चिन्हित जगह पर कार्य किया जा रहा है आम जनमानस बदहाल पड़ा है ज्ञापन सौंप कर कांग्रेसियों ने यथाशीघ्र समाधान की मांग करें।

इस अवसर पर मौजूद असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस KkC के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री श्री सुशील लाठी ने कहा कि भाजपा शासन काल में जिस तरह से आम जनमानस अपने रोजमर्रा की जरूरत को लेकर बादल पड़ा है आम जन महाराज की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं जी और शासन और प्रशासन का ध्यान बिल्कुल भी नहीं है भाजपा के लोग सत्ता के नशे में चूर होकर स्थानीय लोगों से और लोगों के समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रखना चाहते हैं जिसके चलते आम जनमानस को सड़क पर चलना भारी हो गया है रोड नाली टूटी-फटी पड़ी है लोगों को प्रकाश ना होने के कारण उनके क्षेत्र में चोरी होने दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है बस्तियों में नदियों के किनारे सड़क और पूछते ना होने के कारण संपर्क मार्ग टूटे पड़े हैं जी और कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है जिनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर आज हम यहां पर ज्ञापन देने पहुंचे हैं हमने ज्ञापन देकर ज्ञापन में मांग करी है कि नगर निगम स्तर पर संबंधित समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जाए।

इसी क्रम में आगे से सुशील राठी जी ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम प्रशासन यदि अभी भी नहीं जाएगा तो और जफर में लिखित समस्याओं का समाधान ना हुआ तो हम कांग्रेस जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा । हम कांग्रेस जन मिलकर सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे और समस्याओं का निवारण करने के लिए आंदोलन होंगे ।

इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की पार्षद प्रत्याशी रही मोनिका राजोरिया ने कहा की वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी में क्षेत्रवासी परेशान है क्षेत्र में तरही तरही मची हुई है कहीं भी सफाई व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है कहीं भी प्रकाश व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है कहीं भी सड़क और स्पीड ब्रेकर जो बने थे टूटे-फूटे क्षतिग्रस्त पड़े हैं जिस पर नगर निगम के कर्मचारी कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं नगर निगम के कर्मचारियों का यह हाल हो गया है कि कुछ चिन्हित जगह पर कार्य करते हैं और आम जनमानस संपूर्ण क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं कर रहे हैं जिसके चलते क्षेत्रवासी हमारे पास आ रहे हैं और अपनी समस्याओं का पीड़ा लेकर परेशान है लोगों का क्षेत्र में निकलना पादना टूटे सड़क होने के कारण बहुत मुश्किल हो गया है ब्रेक करना होने से दुर्घटनाएं हो रही है पद प्रकाश ना होने से क्षेत्र में चोरी का दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है जिसको लेकर हमने आज यहां ज्ञापन दिया है और समस्या की समाधान की मांग की है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्ञापन देने वालों में पूर्व नामित पार्षद विकास चौहान, कांग्रेस के महासचिव नितेश राजोरिया, वार्ड के महामंत्री सचिन चौहान, महिला वार्ड अध्यक्ष सुनैना देवी, राज्य आंदोलनकारी रविंद्र प्रधान, रमेश राठौड़, अनुराग भगत, संजय पाल, शकील मंसूरी, सूर्य शर्मा, रीना डोगरा, गुलफाम अहमद, मोहम्मद गुलफाम, दीक्षा डोगरा, आशीष गिल, प्रदीप कुमार तेजपाल, विजय रावत, किरण मोतियाल, सुमित डोगरा,गोपाल मसीह,सोहन , सोनू, रमेश कुमार,सागर राजोरिया, गौरव कुमार, विकास कुमार आदि अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button