अब ऋषिकेश पहुंचे क्रॉस वोटिंग करने वाले हिमाचल के विधायक, तीस किलोमीटर दूर रूके हैं होटल में – The Uttarakhand News

अब ऋषिकेश पहुंचे क्रॉस वोटिंग करने वाले हिमाचल के विधायक, तीस किलोमीटर दूर रूके हैं होटल में

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में क्रास वोटिंग करने वाले कांग्रेस के विधायकों सहित नौ विधायकों के उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट एक होटल में पहुंचने की सूचना है। सूचना है कि बेहद गोपनीय ढंग से हेलीकाप्टर के जरिए इन विधायकों को यहां लाया गया है। हालांकि अभी तक किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

यह विधायक हैं शामिल

क्राॅस वोटिंग करने विधायकों में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर और बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल शामिल हैं।

क्रास वोटिंग के बाद से यह सभी विधायक पंचकुला के एक होटल में ठहरे थे। जहां से यह सभी विधायक अब उत्तराखंड पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सभी विधायक ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर ऋषिकेश से करीब तीस किमी दूर एक होटल में ठहरे हैं। इस सूचना के बाद स्थानीय अभिसूचना इकाई भी अलर्ट मोड पर आ गई है।जबकि तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग की थी। हिमाचल प्रदेश में क्रास वोटिंग के बाद एक राज्यसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी को पराजित किया। क्रास वोटिंग के बाद भी दोनों दलों के उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले थे, जिसके बाद टास के जरिए विजेता प्रत्याशी का फैसला हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *