उत्तराखंड

अज्ञात सफेद स्विफ्ट कार ने एक्टिवा सवार दंपती को जोरदार टक्कर मारी।

दंपती घायल, पत्नी ICU में भर्ती)2. रफ्तार का कहर,स्विफ्ट कार ने एक्टिवा सवार दंपती को किया घायल

अज्ञात सफेद स्विफ्ट कार ने एक्टिवा सवार दंपती को जोरदार टक्कर मारी।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 14 जुलाई 2026

शिप्रा विहार कॉलोनी के पास लापरवाही से चलाई जा रही एक अज्ञात सफेद स्विफ्ट कार ने एक्टिवा सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना 10 जुलाई की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच कैनाल रोड पर हुई। राजपुर थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, नदी रिस्पना खटीक मौहल्ला निवासी प्रतीक कोरी पुत्र रमेश चन्द अपनी पत्नी संध्या के साथ एक्टिवा संख्या UK07BH6411 से जा रहे थे। शिप्रा विहार कॉलोनी, कैनाल रोड पर सामने से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी साइड में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रतीक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वहीं पत्नी संध्या के कुल्हे की दो हड्डियां और जांघ की एक हड्डी टूट गई। एक्टिवा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद संध्या के गले में पहना मंगलसूत्र भी मौके पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने खून से लथपथ दंपती को दून अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि संध्या की हालत बहुत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के आईसीयू में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। प्रतीक कोरी ने 11 जुलाई को राजपुर थाना अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत में उन्होंने पुलिस से उस सफेद स्विफ्ट कार का नंबर ट्रेस कर दोषी चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button