आधार कार्ड की के.वाई.सी में फिंगर प्रिंट न आने से वरिष्ठ नागरिकों को राशन से वंचित होने का भय।
एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भाग दौर जारी पर नहीं हो पा रहा समाधान

आधार कार्ड की के.वाई.सी में फिंगर प्रिंट न आने से वरिष्ठ नागरिकों को राशन से वंचित होने का भय।
उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 19 जनवरी 2026 
राशन सत्यापन के लिए आधार की के वाई सी में फिंगर प्रिंट ना आने से वरिष्ठ नागरिकों को राशन की दुकानों से वंचित होने का भय सता रहा है चखुवाला निवासी लाज वंति हो या रामदुलारे हो या अब्दुल पहाड़ से मैदान तक वरिष्ठ नागरिक आधार कार्ड की के वाई सी में फिंगर प्रिंट ना आने से मायूस हो रहें है एक तो बीमारियों का दर्द और दूसरी तरफ सस्ता राशन खोने का भय साफ नजर आ रहा है पहाड़ से मैदान तक वरिष्ठ नागरिक परेशान नजर आ रहा है वही समाजिक कार्यकर्त्ता चन्दर मोहन अरोड़ा,मीना शर्मा ने खाद्य आपूर्ति विभाग से मांग की वरिष्ठ नागरिकों के आधार के वाई सी में फिंगर प्रिंट ना आने पर उनकी आँखों की स्क्रीनिंग के माध्यम से खाद्य आपूर्ति विभाग पहाड़ से मैदान तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए कैंप लगाये जाये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अन्य व्यस्था पर मंथन होना चाहिए।




