वार्ड 17 चखूवाला में पिछले दो दिनों से सीवर युक्त पानी की सप्लाई हो रही है।
दूषित जल से जीवन संकट में आम आदमी का जिम्मेदार खामोश

वार्ड 17 चखूवाला में पिछले दो दिनों से सीवर युक्त पानी की सप्लाई हो रही है।
उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार , 19 जनवरी 2026
अभी हाल ही में घटित मध्य प्रदेश में हुई घटना जिसमें दूषित पानी पीने से मानव जीवन पर संकट आया व अब हाल ही में देहरादून की स्मार्ट सिटी देहरादून के मध्य स्थित वार्ड 17 चक्खूवाला में पिछले दो दिनों से दूषित पानी पीने को जनता विवश हैं और जिम्मेदार मौन निंद्रा में सो रहे हैं जबकि जागरूक जनता विभाग को लगातार जागरूक कर रही है परंतु अधिकारियों की चिर निंद्रा में सो रहे हैं जैसे किसी घटना का इंतजार हो वार्ड 17 चक्खूवाला से चंद्र मोहन अरोड़ा, मीना शर्मा, रवि शर्मा, ने कहा कि विभाग की बेखबरी जन स्वास्थ्य पर भारी ना पड़ जाएं समाज सेवी चंद्र मोहन अरोड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य पानी जनता का मौलिक अधिकार है और जनता को ये ही दुर्लभ हो गया तुरंत क्षेत्रवासियों ने स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की मांग की अन्यथा जनता को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होंगी




