क्राइम

समलैंगिक दोस्तों ने ओरल सेक्स के लिए डाला दबाव, इनकार पर कर डाली हत्या

राजस्थान के बारां जिले में ओरल सेक्स से इनकार करने पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की उसके दो दोस्तों द्वारा हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे ने पकड़े जाने के डर से जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बारां जिले में ओरल सेक्स से इनकार करने पर कथित तौर पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की उसके दो दोस्तों ने नौ दिन पहले हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने उसके शव को सूखे तालाब में फेंक दिया था। मृतक की पहचान ओम प्रकाश बैरवा के रूप में हुई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से एक को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरे को जहरीला पदार्थ खाने के बाद गिरफ्तारी के डर से पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बारां के पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने कहा कि ओम प्रकाश बैरवा 26 फरवरी को बारां शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मृत पाए गए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस को दो आरोपियों, मुरलीधर प्रजापति (32) और सुरेंद्र यादव का पता चला। दोनों आरोपी बारां शहर के रहने वाले हैं। प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौधरी ने बताया कि पुलिस की शुरुआती पूछताछ के दौरान प्रजापति ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

उन्होंने कहा कि हत्या के दिन मुरलीधर प्रजापति, सुरेंद्र यादव और मृतक ओम प्रकाश बैरवा ने एक साथ शराब पी और पास के गांव में प्रजापति की बहन से मिलने गए। अधिकारी ने बताया कि वापस लौटते समय प्रजापति और यादव ने बैरवा पर ओरल सेक्स करने का दबाव डाला। बैरवा द्वारा ओरल सेक्स करने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई करने के बाद हत्या कर दी।

बारां शहर पुलिस थाने के प्रभारी राम विलास ने बताया कि आरोपी मुरलीधर प्रजापति सड़क किनारे एक ढाबा चलाता है, जबकि दूसरा आरोपी दिहाड़ी मजदूर है।
Team UK News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button