उत्तराखंड

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने NAPSAR के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान को दिया देवभूमि विभूति सम्मान।

नगर निगम ने आरिफ खान को स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर बनाया है

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने NAPSAR के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान को दिया देवभूमि विभूति सम्मान।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 30 मार्च 2026

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSAR)के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान का सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान को देवभूमि विभूति सम्मान दिया।

आरिफ खान ने शिक्षा जगत में एक नई क्रांति का संचार किया है । आपने अपने संगठन के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजो में लगातार फीस वृद्धि को, एक ही दुकान से ड्रेस और किताबों की खरीद को लेकर हो रही मनमानी का विरोध किया व समाज में जागरूकता वा जनचेतना का काम किया है।

आपने गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क बुक बैंक भी खोला है जिसमें जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क किताबें, कॉपियां व ड्रेस की व्यवस्था कि जाती है।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा और कोषाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह ने ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया और महासचिव राकेश शर्मा और उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने सम्मान पत्र दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button