मा0 मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत जिला प्रशासन पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का प्रोएक्टिव मोड में निदान कर रहा है। – The Uttarakhand News

मा0 मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत जिला प्रशासन पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का प्रोएक्टिव मोड में निदान कर रहा है।

मा0 मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत जिला प्रशासन पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का प्रोएक्टिव मोड में निदान कर रहा है।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार , 02 अगस्त 2025

मा0 मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत जिला प्रशासन पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का प्रोएक्टिव मोड में निदान कर रहा है। दून जाखन क्षेत्र से उपभोक्ता संजय नौटियाल ने क्षेत्र में लगातार गंदा पानी आने की शिकायत दर्ज की थी। जिससे लोगों को पीने के लिए पानी की समस्या हो रही थी। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि कंट्रोल रूम को देर सांय को शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर रात्रि को ही जल संस्थान की टीम को मौके पर भेजा गया।

जल संस्थान की टीम द्वारा मौके मुआयना कर उपभोक्ता के जल संयोजन का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपभोक्ता के पेयजल लाइन लीकेज पाई गई। पाइप लाइन में रिसाव से घर में गंदा पानी आ रहा था। टीम ने मौके पर पाइप लाइन की मरम्मत कर लीकेज को ठीक किया गया। पेयजल लाइन की मरम्मत के बाद शिकायतकर्ता को अपने और आस पडोस के घरों में जल संयोजन से शुद्ध जलापूर्ति होने लगी है।

शिकायतकर्ता से फोन पर इसका फीडबैक भी लिया गया। शुद्ध जलापूर्ति और समस्या का त्वरित निदान होने पर शिकायतकर्ता ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *