चमोली जिले में दर्दनाक हादसा, एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत। – The Uttarakhand News

चमोली जिले में दर्दनाक हादसा, एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत।

चमोली जिले में दर्दनाक हादसा, एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 23 मार्च 2024

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई, अस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना नंदा नगर घाट पर देर रात सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक कार 300 मीटर नीचे पलट कर गिर गई है, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

सूचना पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल में लेकर आई। मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42) पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट, राकेश सती (51) पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली, ललित प्रसाद (57) पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *