छात्र छात्राओं को दिये तोरल शरण ने दिये करियर के मार्गदर्शन व टिप्स। – The Uttarakhand News

छात्र छात्राओं को दिये तोरल शरण ने दिये करियर के मार्गदर्शन व टिप्स।

छात्र छात्राओं को दिये तोरल शरण ने दिये करियर के मार्गदर्शन व टिप्स।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 28 जुलाई 2025

द हैरिटेज स्कूल के छात्र छात्राओं को एजुकेशन वर्ल्ड करियर परामर्श पुरस्कार 2018-2019 से सम्मानित तोरल शरण के साथ एक अद्भुत करियर परामर्श सत्र आयोजित किया गया और इस अवसर पर करियर के विभिन्न क्षेत्रों में मार्गदर्शन दिया और छात्र छात्राओं को करियर के टिप्स भी दिये और छात्र छात्राओं द्वारा करियर से संबंधित पूछे गये प्रश्नों का बखूबी उत्तर दिया।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के सभागार में एजुकेशन वर्ल्ड करियर परामर्श पुरस्कार 2018-2019 से सम्मानित तोरल शरण जो कि मुख्य मार्गदर्शक, करियर मार्गदर्शन एवं प्रवेश है ने छात्र छात्राओं को करियर के बारे में अपने परामर्श देकर टिप्स दिये और इस अवसर पर तोरल ने कक्षा दस से कक्षा बारह तक के विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उनके करियर के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कई उदाहरण दिए और विद्यार्थियों को ईमानदारी, लचीलापन, संवाद और परिश्रम जैसे चार महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर उन्होंने छात्र छात्राओं को अपने जीवन में सफल होने के लिए इन चारों बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने अपने अपने प्रश्न पूछे और तोरल शरण के सकारात्मक उत्तरों से संतुष्ट हुए।

इस अवसर पर तोरल शरण को द हैरिटेज स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी एवं प्रधानाचार्या डॉक्टर अंजू त्यागी ने आभार स्वरूप एक गुलदस्ता और एक स्मृति चिन्ह भेंट कर तोरल शरण को सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी, कनिष्ठ स्कूल की काउंसलर सारिका जैन के साथ शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *