उत्तराखंड

द हैरिटेज स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास से मनाया अलंकरण समारोह।

सभी सदन व स्पोटर्स कैप्टनों को दी पद व गोपनीयता की शपथ

द हैरिटेज स्कू में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास से मनाया अलंकरण समारोह।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 17 मई 2026

द हैरिटेज स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सीनियर व जूनियर वर्ग का नेतृत्व परिवर्तन के रूप में निर्वाचित छात्र परिषद का अलंकरण समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के बीच मनाया गया और इस अवसर पर सभी सदनों व स्पोर्टस के कैप्टनों को शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 के लिए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के सभागार में अलंकरण समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि एमकेपी कॉलेज की चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्ष डा. ममता सिंह, स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत भगवान शिव पर आधारित नृत्य की दमदार प्रस्तुति देकर सभी को अपने नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर परिषद के नए सदस्यों को ने निवेदिता ढौढियाल ने शपथ दिलाकर अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, अनुशासन और समर्पण की प्रतिज्ञा की। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों को मुख्य अतिथि डा. ममता सिंह व निदेशक विक्रांत चौधरी से गर्वपूर्वक विद्यालय ध्वज ग्रहण किया।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक विक्रांत चौधरी ने प्रतीकात्मक चिराग और पवित्र लाल किताब स्कूल कैप्टन को सौंपी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को प्रेरक शब्दों से प्रेरित करते हुए कहा है कि देश की संस्कृति के साथ ही साथ उत्तराखंड की संस्कृति को स्कूल जीवंत किए है और उन्होंने छात्र छात्राओं का आहवान किया है कि जो भी सीखे उसे हमेशा अपने जीवन में उतारे और यही आपकी सोच व लक्ष्य का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि जो गुरूओं ने सिखाया है स्कूल, प्रदेश व माता पिता का नाम गौरवान्वित करें। उन्होंने हा कि शिक्षक, शिक्षार्थी व अभिभावक मिलकर नई पीढ़ी का निर्माण करने में अपना अहम योगदान है और जिस प्रकार का स्कूल का नाम द हैरिटेज है और उसी प्रकार से छात्र छात्राएं इस धरोहर को संभालकर रखने का काम करेंगे।

इस अवसर पर कृतज्ञता और सम्मान के प्रतीक के रूप में विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम एक प्रेरक गीत के साथ आगे बढ़ा। समारोह का समापन डा. विनिता जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यालय गीत के साथ समारोह का समापन किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी, जूनियर कोर्डिनेटर सारिका जैन सहित शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं अभिभावक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button