लेखक गाँव में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन यूके के प्रतिनिधिमंडल ने की डॉ. निशंक से शिष्टाचार भेंट।
प्रतिनिधिमंडल में प्रो. साबू पद्मदास, प्रो. प्रकाश चंद कांडपाल एवं ओएनजीसी के पूर्व महाप्रबंधक श्री दुर्गा सिंह भंडारी उपस्थित रहे

लेखक गाँव में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन यूके के प्रतिनिधिमंडल ने की डॉ. निशंक से शिष्टाचार भेंट।
उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 11 मई 2026
पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक गाँव के संस्थापक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से लेखक गाँव, देहरादून में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन के प्रतिनिधिमंडल प्रो. साबू पद्मदास, प्रो. प्रकाश चंद कांडपाल एवं ओएनजीसी के पूर्व महाप्रबंधक श्री दुर्गा सिंह भंडारी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा, वैश्विक शिक्षा, समावेशी विकास, सांस्कृतिक चेतना तथा हिमालयी समाज और लोकजीवन से जुड़े विविध विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। लेखक गाँव के साहित्यिक, सांस्कृतिक और चिंतनशील वातावरण ने इस संवाद को और भी प्रभावशाली बनाया।
भेंट के दौरान भविष्य में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन के विद्यार्थियों के अध्ययन भ्रमण हेतु लेखक गाँव आगमन को लेकर सकारात्मक सहमति भी बनी।
यह पहल भारतीय संस्कृति, लोकपरंपराओं और हिमालयी जीवन-दर्शन को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
लेखक गाँव प्रशासन ने इस भेंट को दोनों देशों के शिक्षा एवं संस्कृति से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग और समझ बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।



