पल्टन बाजार में ओमजी गारमेंट्स में आग लगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। – The Uttarakhand News

पल्टन बाजार में ओमजी गारमेंट्स में आग लगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

पल्टन बाजार में ओमजी गारमेंट्स में आग लगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 27 अप्रैल 2024

पल्टन बाजार में गारमेंट्स की दुकान में आग लगाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देर रात्री पलटन बाजार स्थित ’’ओमजी गारमेंटस’’ की दुकान पर आग लगने की घटना के संबंध में दुकान स्वामी नवनीत राजवंशी ने कोतवाली देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी दुकान में पेट्रोल छिडककर आग लगाने के सम्बंध में दी गई तहरीर दी ।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों में प्रकाश में आये संदिग्ध को चिन्हित करते हुए, अभियुक्तों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी अरूण कालरा पुत्र चानन शाह कालरा, निवासी गोविंदगढ, थाना कैन्ट, देहरादून, उम 58 वर्ष (राजपुर रोड में रेस्ट्रोरेंट) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *