एसटीएफ की नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे पर किया कड़ा प्रहार, तीन करोड़ 60 लाख रुपए की स्मैक बरामद। – The Uttarakhand News

एसटीएफ की नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे पर किया कड़ा प्रहार, तीन करोड़ 60 लाख रुपए की स्मैक बरामद।

एसटीएफ की नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे पर किया कड़ा प्रहार, तीन करोड़ 60 लाख रुपए की स्मैक बरामद।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 03 जुलाई 2024

उत्तराखंड एसटीएफ की नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशे पर कड़ा प्रहार किया है। देर रात डोईवाला थाना क्षेत्र देहरादून से 03 करोड़ 60 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिस्तार किया है। एसटीएफ द्वारा की गई अभी तक की उत्तराखंड राज्य में स्मैक की सबसे बड़ी बरामदगी है।

एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने पकड़े गये नशा तस्कर से एक किलो किलो 200 ग्राम स्मैक की बरामदगी की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये *कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।* जिसके अनुपालन में आज उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना रायवाला क्षेत्र में थाना डोईवाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए विंडलास रीवर वैली हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति गजराज सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 देवीनगर थाना पोंटा साहिब जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश को 01 किलो 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गजराज ने बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह धामपुर उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। अभियुक्त से पूछताछ में यह भी पता चला कि बरेली का तस्कर धामपुर तक इस माल को पहुंचाता था तथा यहां से पकड़ा गया अभियुक्त गजराज इस माल को आगे पोण्टा साहिब और देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से विक्रय कराता था। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। पेशे से पकड़ा गया अभियुक्त गजराज पोण्टा साहिब में पेण्ट के बुश बनाने का काम करता है। तस्करी के धन्धे में यह अभियुक्त विगत 02 सालों से बरेली व धामपुर से स्मैक लाकर पोण्टा साहिब और देहरादून में अपने फिक्स एजेण्टों को सप्लाई कर रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल’ द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी। एसटीएफ से संपर्क हेतु* 0135-2656202, 9412029536 नंबर दिए गए हैं।

एएनटीएफ के इस सराहनीय कार्य के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने 25 हजार रूपये नगद ईनाम देने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *