उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट विस्तार में एक बार फिर सिख समुदाय की अनदेखी।

औरों को नमस्कार, सिखों को तिरस्कार ::::: कुलदीप सिंह ललकार

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट विस्तार में एक बार फिर सिख समुदाय की अनदेखी।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 20 मार्च 2026

उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा लगातार सिख समुदाय की अनदेखी जारी हैं, जो आज एक बार फिर कैबिनेट विस्तार में साबित हो गया हैं उत्तराखंड में सिख समुदाय से विधायक चीमा एक मात्र सिख समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में विधायक के रूप में निर्वाचित हैं, को एक बार फिर अनदेखा किया गया वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सिखों को लेकर वोट ठोक के, पद रोक के वाली नीति लगातार जारी हैं जिसको लेकर आज राष्ट्रवादी सिख मोर्चा ने कहा कि एक तरफ बीजेपी पार्टी चुनावों में सिख सम्मेलन करवा कर सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करने की बात करती हैं वहीं दूसरी और लगातार सिख समुदाय की अनदेखी जारी हैं। आखिर ये भेद भाव आखिर कब तक चलेगा। एक तरफ सब का साथ व सबका विकास की बात करने वाली पार्टी आखिर कब तक सिखो के प्रति वोट ठोक के पद रोक के वाली नीति में चलती हैं। आज चक्कुवाला कार्यालय में राष्ट्रवादी सिख मोर्चा ने बैठक कर सिख समुदाय की अनदेखी करने की नीति का पुरजोर विरोध किया व कहा कि अब वोट ठोक के, पद रोक के कि नीति नहीं चलने दी जाएगी ।

कुलदीप सिंह ललकार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि औरों को नमस्कार, सिखों को तिरस्कार की नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले का दुरगामी प्रभाव निश्चित ही पड़ेगा।

इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह, सतपाल सिंह,सरबजीत सिंह, हरविंदर सिंह, हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button