एसडीआरएफ की टीम ने गुच्चूपानी में फंसे युवकों को नदी के तेज बहाव से बचाया। – The Uttarakhand News

एसडीआरएफ की टीम ने गुच्चूपानी में फंसे युवकों को नदी के तेज बहाव से बचाया।

एसडीआरएफ की टीम ने गुच्चूपानी में फंसे युवकों को नदी के तेज बहाव से बचाया।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 04 जुलाई 2024

सीसीआर देहरादून ने एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि गुच्चूपानी के पास एक टापू में कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू करने को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक लक्ष्मी रावत एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए टापू पर फंसे 10 लोगों को नदी के तेज बहाव से होते हुए रोप द्वारा कड़ी मशक्कत से नदी पार कराकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *