रुड़की-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रतनमोहिनी दादी के 100 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।
उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 21 मार्च 2024
रुड़की-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रतनमोहिनी दादी के 100 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था के दक्षिण सिविल लाइंस स्तिथ सेवा केंद्र पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें रतनमोहिनी दादी को उनके जीवन के 100 वर्ष पूर्ण करने पर उनके लंबे जीवन की कामना की गई,साथ ही होली अर्थात पवित्र रहने का भी संकल्प लिया गया।केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी ने रतनमोहिनी दादी की ईश्वरीय सेवाओं व उनके जीवन के 100 वर्ष पूर्ण होने को एक बड़ी उपलब्धि बताया।उन्होंने कहा कि रतनमोहिनी दादी किशोरावस्था से ही ब्रह्माकुमारीज़ संस्था से जुड़ गई थी और आज संस्था के सर्वोच्च मुख्य प्रशासिका के पद को सुशोभित कर रही है।
बीके रजनी के संचालन में सपना व पारुल बहन ने भी रतनमोहिनी दादी के सत्य मार्ग पर चलते हुए उनके द्वारा प्रशिक्षित की गई ब्रह्माकुमारीज़ को ईश्वरीय सेवा की धरोहर बताया।संस्था से जुड़े श्रीगोपाल नारसन ने जानकारी दी कि ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व चीफ दादी जानकी 104 वर्ष की आयु में भी संसार मे सबसे अधिक स्थिर मन की स्वामिनी रही है,वही अब रतनमोहिनी दादी का 100 वां जन्मदिवस मनाना उनके परमात्मा के प्रति निरंतर योग का परिणाम है।जिससे हम कह सकते है कि राजयोग के अभ्यास से तनाव रहित होकर हम तन मन से स्वस्थ व दीर्घायु रह सकते है।कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर शिवकुमार, ब्रजपाल, भोपाल सिंह,महेंद्र सिंह,लक्ष्मण सिंह,भगवत ,ब्रज भूषण ,सीएम वर्मा,राजबाला, रेखा,अमरेश,कमलेश, सुदेश आदि मौजूद रहे।