ऊधमसिंह ‌नगर में करंट लगने से पुलिस के दरोगा की मौत। – The Uttarakhand News

ऊधमसिंह ‌नगर में करंट लगने से पुलिस के दरोगा की मौत।

ऊधमसिंह ‌नगर में करंट लगने से पुलिस के दरोगा की मौत।

उत्तराखंड (उधमसिंहनगर) मंगलवार, 02 जुलाई 2024

उत्तराखंड के ऊधमसिंह ‌नगर जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां करंट लगने से पुलिस के दरोगा की मौत हो गई। वह दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डालने के दौरान सोलर लाइट की चपेट में आ गए।

पुलभट्टा थाना में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे। इसी दौरान वह सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए।

वह पौड़ी जिले के गांव नैणी थाना पट्टी लंगूर के रहने वाले थे। उनके निधन से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *