पुलिस ने मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान एक विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। – The Uttarakhand News

पुलिस ने मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान एक विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान एक विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 05 मई 2024

थाना राजपुर पुलिस द्वारा मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान बास्क रेस्टोरेंट मसूरी रोड के पास से 01 विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से 31 ग्रा0 अवैध कोकीन तथा 16500 रू0 की नगदी बरामद हुई।पूर्व में दून पुलिस द्वारा राजपुर, प्रेमनगर तथा दिल्ली से कोबरा गैंग के सरगना तथा विदेशी महिला तस्कर सहित अन्य नशा तस्करों को भारी मात्रा में हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से केन्या देश की नागरिक है तथा वर्ष 2018 में टूरिष्ट वीजा पर भारत आई थी। इस दौरान दिल्ली में व कोबरा गैंग के सम्पर्क में आई तथा उसके बाद से कोबरा गैंग के लिये काम करने लगी। अभियुक्ता डिमांड के हिसाब से कोकीन को दिल्ली से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटों व पैडलरों को सप्लाई करती है। उक्त कोकीन की सप्लाई शहर में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों, कालेज, शिक्षण संस्थानो में अध्ययनरत छात्रों व अन्य स्थानों पर डिमाण्ड के हिसाब से की जाती है, जिसमें अभियुक्ता द्वारा अपना कमीशन अलग से लिया जाता है।

अभियुक्ता द्वारा आज भी उक्त बरामद कोकिन को बास्क रेस्ट्रोरेन्ट मसूरी रोड में विदेशी लोगो द्वारा आयोजित की गई पार्टी में सप्लाई करना था, जिसे वह दिल्ली से देहरादून लेकर आयी थी, इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *