घंटाघर से गूंजा देशभक्ति का जोश, टीम शिवम पंडित ने निकाली भव्य तिरंगा रैली। – The Uttarakhand News

घंटाघर से गूंजा देशभक्ति का जोश, टीम शिवम पंडित ने निकाली भव्य तिरंगा रैली।

घंटाघर से गूंजा देशभक्ति का जोश, टीम शिवम पंडित ने निकाली भव्य तिरंगा रैली।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 15 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीम शिवम पंडित द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली घंटाघर से शुरू होकर प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, पथरी बाग चौक और आईएसबीटी चौक होते हुए वापस घंटाघर पहुंची।

तिरंगे के साथ निकली रैली में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” व “जय हिंद” के नारों से शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

शिवम पंडित ने कहा कि रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। हमें अपने देश के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए।

हमारे लोगों ने कितनी मेहनत, त्याग और यातनाएं झेल कर इस आज़ादी को पाया है उनके इस भाव को समझ कर अपने देश को समृद्ध और शसक्त बनाना है।

युवा साथियों से अपील करता हूं कि नशे से दूर रहे, नशा जिंदगी, भविष्य और परिवार को खराब कर देता है। सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *