एचएम के छात्र की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत। – The Uttarakhand News

एचएम के छात्र की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत।

एचएम के छात्र की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत।

उत्तराखंड (लालकुआं) शनिवार, 18 मई 2024

भीषण गर्मी के दौरान दोस्तों के साथ अमृतपुर नहाने गए बिंदुखत्ता निवासी एचएम के छात्र की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

इंदिरानगर द्वितीय गब्दा निवासी पंडित देवकीनंदन भट्ट के साढे 18 वर्षीय पुत्र भुवन भट्ट अपने पड़ोस के मित्र दीपक फुलारा समेत चार मित्रो के साथ भारी गर्मी को देखते हुए नदी में नहाने गए, चारों मित्र नदी में खूब नहा रहे थे।इसी दौरान भुवन भट्ट तैरता हुआ 100 मीटर आगे निकल गया, और गहरे पानी में संतुलन बिगड़ जाने के चलते वह डूब गया, जब तक उसके मित्र उसे ढूंढते हुए गहरे पानी तक पहुंचे तो वह पूरी तरह पानी में डूब चुका था।

उसे निकाल कर जैसे ही उसके दोस्त डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसके बाद उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हुआ, देर शाम जैसे ही शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

पड़ोसियों ने बताया कि भुवन भट्ट ने हल्द्वानी से एचएम किया था, वह भीमताल नौकरी के सिलसिले में गया था और आज घर वापस आकर दोस्तों के साथ अमृतपुर नहाने गया और हादसे का शिकार हो गया। भुवन की मौत से उसके माता-पिता और बड़े भाई बबलू का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *