स्वo सुशीला बलूनी (ताई) जी की पुण्यतिथि पर माo महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा स्मृति द्वार का रिबन काटकर लोकार्पण किया।
स्वo सुशीला बलूनी (ताई) वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं

स्वo सुशीला बलूनी (ताई) जी की पुण्यतिथि पर माo महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा स्मृति द्वार का रिबन काटकर लोकार्पण किया।
उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 09 मई 2026
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की अध्यक्ष रही स्वo सुशीला बलूनी (ताई) जी की पुण्यतिथि पर राजपुर रोड़ से डोभालवाला जाने वाले मार्ग पर उनकी स्मृति में निगम द्वारा तैयार किये गये स्मृति द्वार का आज नगर निगम के माo महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा स्मृति द्वार का रिबन काटकर लोकार्पण कर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित सुब्रत मोहन उनियाल द्वारा मंत्रोचारण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा उनके निधन पर मांग की थी क़ि स्व सुशीला बलूनी के त्याग तपस्या और संघर्ष को देखते हुये उनके नाम से मार्ग या किसी संस्थान में उनके नाम से रखा जाय।
तत्कालीन नगर निगम में सुनील उनियाल गामा द्वारा बोर्ड में उनके नाम से द्वार हेतु सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की। इसके बाद पुनः नये मेयर सौरभ थपलियाल द्वारा पुनः नये बोर्ड में उनके नाम से राजपुर रोड़ पर द्वार बनाने की घोषणा को बोर्ड में संस्तुति प्रदान की जो आज पुनः बलूनी जी की पुण्यतिथि पर एक वर्ष में तैयार कर उसका लोकार्पण किया।
लोकार्पण करते हुये मेयर और सुभाष बड़थ्वाल के साथ रविन्द्र जुगरान ने कहा क़ि राज्य की मांग को लेकर कचहरी परिसर (शहीद स्मारक) में सुशीला बलूनी द्वारा प्रथम दिन सुशीला बलूनी व दिन रामपाल के साथ गोविन्द राम ध्यानी तीनों ही भूख हड़ताल पर बैठ गई थी वह लगातार महिलाओं को साथ लेकर रणजीत सिंह वर्मा द्वारा दी गई जिम्मेदारी के तहत सयुंक्त संघर्ष समिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही और आज हम उनकी पुण्यतिथि पर नई पीढ़ी को बताने हेतु यें स्मृति द्वार समर्पित करते हैं।
अन्त में प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती व राजेश्वरी परमार के साथ महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने नगर निगम के वर्तमान मेयर सौरभ थपलियाल व पूर्व मेयर सुनील उनियाल के साथ ही न नगर आयुक्त नमामी बंसल व अधिशासी अभियन्ता रजत कोटियाल व अवर अभियन्ता थपलियाल व सभी पार्षदों व कर्मचारियों का आभार व धन्यवाद प्रकट किया।
लोकार्पण श्रद्धांजलि देने वालों में कार्यक्रम में मेयर सौरभ थपलियाल व अति विशिष्ट अतिथि खजान दास पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा , सम्मान परिषद के सुभाष बड़थ्वाल एवं पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र जुगरान , राज्य मन्त्री अशोक वर्मा आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , क्षेत्रीय पार्षद अशोक डोबरियाल एवं पार्षद मोहन बहुगुणा एवं उनके पुत्र विनय बलूनी , संजय बलूनी , विजय बलूनी व पुत्री शशी बहुगुणा बहू मधु बलूनी एवं अन्य परिजनों के साथ ही सलाहकार केशव उनियाल , पृथ्वी सिंह नेगी , महासचिव रामलाल खंडूड़ी , प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , मोहन खत्री , विपिन नेगी , पूर्व पार्षद गणेश डंगवाल , चन्द्रकिरण राणा , मनोज नौटियाल , रघुवीर तोमर , मोहन सिंह रावत , सतेन्द्र नौगांई , वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी द्वारिका बिष्ट , राजेश्वरी परमार , सुलोचना भट्ट , अरुणा थपलियाल , राधा तिवारी , अनीता सक्सेना , हिमांशु मालिक , बिल्लू वाल्मीकी , सुशील चमोली , मनोज गौड़ , विपिन जुयाल , नरेन्द्र नौटियाल , संजय चिनालिया , राकेश नौटियाल , संजय रावत , प्रभात डण्डरियाल , अनूप बिष्ट आदि रहें।


