सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा जन सेवा दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत। – The Uttarakhand News

सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा जन सेवा दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत।

सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा जन सेवा दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार , 21 मार्च 2025

सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 से 30 मार्च 2025 तक प्रत्येक विधानसभा/ब्लाक स्तर पर ‘‘जन सेवा’’ थीम के साथ बहुउदेशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 23 मार्च 2025 को देहरादून परेड ग्राउंड में जनपद एवं राज्य स्तरीय वृहद बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जन सेवा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है।

देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले जन सेवा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को सभी नोडल, सहायक नोडल एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले जन सेवा कार्यक्रम की समुचित तैयारियों को समय से पूर्ण किया जाए। शिविर में विभाग स्टॉलों पर विभाग की प्रगति को प्रदर्शित करें।

सरकार की योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। वृहद चिकित्सा शिविर में जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था की जाए। जिससे आम जन मानस को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर गठित महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। जन सेवा कार्यक्रम के आयोजन हेतु मुख्य पंडाल, स्टॉल, टैंट, बैरिकेडिंग, पेयजल, जलपान, यातायात, पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की समुचित व्यवस्था को त्रुटिरहित समय से पूरा किया जाए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जय भारत, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित सभी नोडल, सहायक नोडल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *