चार्ज पर लगा मोबाइल फोन हुआ ब्लास्ट,पूरे घर में लगी आग। – The Uttarakhand News

चार्ज पर लगा मोबाइल फोन हुआ ब्लास्ट,पूरे घर में लगी आग।

चार्ज पर लगा मोबाइल फोन हुआ ब्लास्ट,पूरे घर में लगी आग।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 26 मार्च 2024

मेरठ के प्लालवुरम क्षेत्र में मोबाइल फोन के साथ लापरवाही के चलते एक परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। एक घर में चार्ज में लगे मोबाइल के ब्लास्ट होने से पूरे घर में आग लग गई और इस आग में झुलस कर 4 मासूम बच्चों कि जान चली गई। बच्चों को बचाने के प्रयास के दौरान माता पिता भी बूरी तरह आग में झुलस गए।

फोन के चार्जर में शॉट सर्किट होने के कारण घर में आग लगी थी। घर में मौजूद बच्चों व माता पिता को बड़े मशक्कत के साथ घर से बाहर निकला गया। और साथ ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में उपचार के समय चारों बच्चों कि जान चली गई। और पिता जॉनी और माता बबिता का उपचार अभी भी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *