उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारकों में राहुल-प्रियंका,मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता आएंगे।  – The Uttarakhand News

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारकों में राहुल-प्रियंका,मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता आएंगे। 

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारकों में राहुल-प्रियंका,मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता आएंगे। 

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 06 अप्रैल 2024

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाने के लिए राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता आएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में पहले चरण में हो रहे चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल गांधी नौ अप्रैल को हरिद्वार व अल्मोड़ा में चुनावी रैली कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में उत्तराखंड के 30 नेताओं के नाम सूची में शामिल किए गए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। जिसमें केंद्रीय नेताओं में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, जितेंद्र सिंह, सलमान खुर्शीद, गुरदीप सिंह सप्पल, अलका लांबा, अमरिंद्र सिंह राजा चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। पांचों लोकसभा सीटों पर अलग-अलग स्थानों पर चुनावी रैली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *