रुद्रप्रयाग के गांव रुमसी देवीदार तोक में बादल फटने के कारण स्कूल के रास्ते में आया मालवा। – The Uttarakhand News

रुद्रप्रयाग के गांव रुमसी देवीदार तोक में बादल फटने के कारण स्कूल के रास्ते में आया मालवा।

रुद्रप्रयाग के गांव रुमसी देवीदार तोक में बादल फटने के कारण स्कूल के रास्ते में आया मालवा।

उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) बुधवार, 03 जुलाई 2024

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 03 जुलाई को समय प्रातः 8 बजे ग्राम प्रधान रुमसी ने सूचना दी कि रुमसी देवीदार तोक में बादल फटने के कारण स्कूल का रास्ता व कुछ खेतों में मलवा आया है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीन भट्ट एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार तथा राजस्व उप निरीक्षक घटना स्थल के लिए रवाना हुए।देवधार में जूनियर हाईस्कूल का रास्ता एवं कतिपय कृषि भूमि का आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस घटना में किसी प्रकार से कोई जानमाल, जनहानि एवं पशु हानि नहीं हुई है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने मुख्य कृषि अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक एवं खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आंशिक रूप से क्षति हुई कृषि भूमि एवं जूनियर हाईस्कूल रास्ते का आंगणन प्रस्ताव आपदा प्रबंधन के तहत तैयार कर शीघ्रता से शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं तथा जूनियर हाईस्कूल के रास्ते में आए मलबे को तत्परता से हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *