डीडीपीएसए काउंसिल के तत्वावधान में समर वैली स्कूल में खेली गई इंटर-स्कूल जूनियर और सीनियर ब्वॉयज टेबल टेनिस टूर्नामेंट। – The Uttarakhand News

डीडीपीएसए काउंसिल के तत्वावधान में समर वैली स्कूल में खेली गई इंटर-स्कूल जूनियर और सीनियर ब्वॉयज टेबल टेनिस टूर्नामेंट।

डीडीपीएसए काउंसिल के तत्वावधान में समर वैली स्कूल में खेली गई इंटर-स्कूल जूनियर और सीनियर ब्वॉयज टेबल टेनिस टूर्नामेंट।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

डीडीपीएसए काउंसिल के तत्वावधान में समर वैली स्कूल में खेली गई इंटर-स्कूल जूनियर और सीनियर ब्वॉयज टेबल टेनिस टूर्नामेंट में द हैरिटेज स्कूल के खिलाडि़यों ने सीनियर वर्ग मंे शानदार खेल का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया।

यहां फाइनल मैच में द हैरिटेज स्कूल सीनियर का मुकाबला श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के खिलाडि़यों के बीच हुआ और जिसमें द हैरिटेज स्कूल के सीनियर के खिलाडि़यों ने उम्दा खेल का परिचय देते हुए मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और 3-1 के सेट स्कोर से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा किया।

यहां समरवैली स्कूल में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में द हैरिटेज स्कूल सीनियर के खिलाडि़यों का मुकाबला एड्रॉइट प्रोग्रेसिव स्कूल से हुआ। द हैरिटेज स्कूल सीनियर खिलाडि़यों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए विपक्षी खिलाडि़यों को 3-2 के सेट स्कोर से मैच जीता।

दूसरे मैच में भी द हैरिटेज स्कूल सीनियर ने ओएसिस स्कूल को हराया और 3-2 के सेट स्कोर से जीत हासिल की। मैच के सेमीफाइनल मैच में द हैरिटेज स्कूल के सीनियर के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यू दून ब्लॉसम्स स्कूल को 3-1 के सेट स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शानदार जीत दर्ज करने पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *