ऋषिकेश में प्रॉपर्टी डीलर और नामी होटल के यहाँ आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी। – The Uttarakhand News

ऋषिकेश में प्रॉपर्टी डीलर और नामी होटल के यहाँ आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी।

ऋषिकेश में प्रॉपर्टी डीलर और नामी होटल के यहाँ आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी।

उत्तराखंड (ऋषिकेश) वीरवार, 02 मई 2024

ऋषिकेश में एक बड़े प्रापर्टी डीलर सत्यम के ऋषिकेश हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय और उग्रसेन नगर स्थित आवास पर दिल्ली आयकर विभाग की टीम ने दस्तक दी है।आज सुबह 6:00 बजे दोनों जगह आयकर की टीम पहुंच गई थी। स्थानीय पुलिस को सूचित करने के बजाय टीम के साथ दिल्ली से ही आईटीबीपी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था माहिया कराई गई है।

दिल्ली से चार वाहनों में आयकर की टीम ऋषिकेश पहुंची। दो में से एक टीम हरिद्वार रोड भरत मंदिर कॉम्पलेक्स स्थित प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में पहुंची। जबकि दूसरी टीम ने डीलर के उग्रसेन नगर काले की ढाल स्थित आवास पर छापा मारा। आयकर विभाग को यहां भूमि संबंधी दस्तावेजों की तलाश थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग दिल्ली की ओर से दिल्ली में भी कुछ बिल्डर के यहां छापेमारी की गई है। वहां ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर यह टीम ऋषिकेश पहुंची है।दोनों स्थानों पर टीम की कार्रवाई जारी है।

मुनि की रेती के तपोवन स्थित एक बड़े होटल कारोबारी के यहां भी आयकर की टीम ने छापेमारी की है,होटल व्यवसाई के यहां सुबह से ही टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *