कोटद्वार में एक बेटे ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या की। – The Uttarakhand News

कोटद्वार में एक बेटे ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या की।

कोटद्वार में एक बेटे ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या की।

उत्तराखंड (कोटद्वार) शुक्रवार, 19 जुलाई 2024

इन्दिरानगर आमपड़ाव की खुमरा बस्ती में एक कलयुगी बेटे अशरफ ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बेटे ने अपनी मां के पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए, जिसके बाद कुछ देर में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय शाहिदा अपने बेटे और बहू के साथ कोटद्वार के खुमरा बस्ती में रहती थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां और बेटे में कई दिनों से विवाद चल रहा था।आरोपी सुबह अपनी मां के पास आया और चाकू से वार कर भाग गया। घटना के बाद से घर में रह रही छोटी बहु बेहोश है, जिसका बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। मां की हत्या के बाद बेटा मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए ले गई। पुलिस हत्यारे बेटे की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *