आसरा ट्रस्ट आश्रय ग्रह में निशुल्क सेमिनार में छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कैरियर चयन एवं उच्च कक्षाओं में विषय चयन पर जानकारी दी। – The Uttarakhand News

आसरा ट्रस्ट आश्रय ग्रह में निशुल्क सेमिनार में छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कैरियर चयन एवं उच्च कक्षाओं में विषय चयन पर जानकारी दी।

आसरा ट्रस्ट आश्रय ग्रह में निशुल्क सेमिनार में छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कैरियर चयन एवं उच्च कक्षाओं में विषय चयन पर जानकारी दी।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 05 नवम्बर 2024

आसरा ट्रस्ट आश्रय ग्रह राजपुर रोड में एक निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कैरियर चयन एवं उच्च कक्षाओं में विषय चयन पर जानकारी दी गई।

शैक्षणिक उपलब्धियां के अतिरिक्त संपूर्ण व्यक्तित्व विकास एवं सह पाठयक्रम गतिविधियों की महता एवं आवश्यकता पर भी बल दिया गया। निर्धन बच्चों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही अनेक शिक्षा संबंधी सुविधाएं एवं नई शिक्षा नीति के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर आसरा ट्रस्ट की शिक्षिकाएं भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *