बीजेपी करनपुर मण्डल के तत्वाधान में 23 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम किया जायेगा। – The Uttarakhand News

बीजेपी करनपुर मण्डल के तत्वाधान में 23 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम किया जायेगा।

बीजेपी करनपुर मण्डल के तत्वाधान में 23 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम किया जायेगा।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 18 मार्च 2024

आज करनपुर मण्डल के अंतर्गत आने वाले वार्ड 17 चखुवाला में भाजपा की बैठक श्री राम मंदिर प्रांगण में आयोजित की।

इस बैठक को सम्बोधित करते हुऐ वार्ड 17 चखुवाला के बीजेपी के मनोनीत पूर्व पार्षद सतीश कपूर ने कार्यकतार्ओ से आह्वान किया की बीजेपी के प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से जिताने का कार्य अभी से सजग होकर करना है। इस बार पुनः बीजेपी की सरकार जब तक नहीं बन जाती तब तक सभी ने अपने अपने कर्त्यव्ययों का पालन कर पार्टी के लिये प्रचार प्रसार में लग कर कार्य करना है।

उन्होंने बताया की दिनाँक 23/3/2024 को टैगोर विला स्थित श्री सदा शिव मंदिर में बीजेपी करनपुर मण्डल द्वारा शाम 3.00 से 6:00 बजे तक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।  टिहरी लोक सभा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी, राजपुर विधायक माननीय खजान दास एवं बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल व अन्य बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

इस बैठक में हरीश नारंग, लक्ष्मी पाल, अरुण शाह, सौरव डोभाल, सतेंद्र भंडारी,अमित वर्मा, कृष्ण गोपाल रुहेला, कुलदीप सिंह ललकार,सचिन सोंधी,संदीप गुप्ता, सुरेश शाह, अनस बेग, महेश, हरकिरत सिंह, चन्दर मोहन अरोड़ा, मनोज धीमान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *