उत्तराखंड

हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग का दौरा किया।

उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया

हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग का दौरा किया।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 22 मई 2026

आज एससी आयोग के कार्यालय में पहुंचे हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार (पूर्व कैबिनेट मंत्री), सदस्य विजय डोगरा, दिग्विजय मल्होत्रा, शालनी जामवाल को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

हिमाचल आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि हिमाचल और उत्तराखंड दोनों पहाडी राज्य है, दोनों राज्यों के अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याएं एक जैसी है। उन्होंने हिमाचल सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति के लिए चलाई जा रही योजनाओं से लेकर आयोग की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने उत्तराखंड के आयोग के कार्याे की सराहना की। उत्तराखंड के मुकेश कुमार ने राज्य के आयोग की गतिविधियों से लेकर शिकायतों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा एससी वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही गतिविधियों से भी रूबरू कराया। बताया कि आयोग में अनुसूचित जाति उत्पीड़न के सम्बन्धित शिकायतों का त्वरित निस्तारण से लेकर भूमि सम्बन्धी विवादों के निराकरण प्राथमिकता से किया जाता है।

इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष भगवत मकवाना, अनुसूचित जाति आयोग की सचिव कविता टम्टा, आयोग के सदस्य विशाल मुखिया, भागीरथी कुंजवाल, सुनीता देवी, विधिक सलाहकार राजू महर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button