कार और ई रिक्शा की आमने सामने की टक्कर। – The Uttarakhand News

कार और ई रिक्शा की आमने सामने की टक्कर।

कार और ई रिक्शा की आमने सामने की टक्कर।

उत्तराखंड (ऋषिकेश) सोमवार, 27 मई 2024

एम्स के निकट एक कार और ई रिक्शा के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में रिक्शा सवार एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार का ड्राइवर भी बुरी तरीके से जख्मी हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुर्घटना की वजह पता नहीं चली है। पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बीती देर रात एम्स के निकट एक कर और ई रिक्शा के बीच एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो काफी लोग घायल अवस्था में मदद के लिए तड़पते हुए नजर आए। पुलिस ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से एम्स में उपचार के लिए भेजा। जहां घायलों की पहचान रिक्शा सवार 27 वर्षीय अलीगढ़ निवासी मनीषा, पीलीभीत निवासी 21 वर्षीय राहुल, पीलीभीत निवासी 21 वर्षीय अजय, ऋषिकेश निवासी 10 वर्षीय निहाल और 55 वर्षीय ऋषिकेश निवासी रामशरण के रूप में हुई। जबकि कार के ड्राइवर की पहचान 36 वर्षीय सूरज निवासी हरिद्वार के रूप में हुई।

कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि घायल होने की वजह से पुलिस ने अभी पूछताछ नहीं की है। इसलिए एक्सीडेंट के कारण का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज एम्स में चल रहा है। ई रिक्शा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुई है। कार का भी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *