सरकार आपके द्वारः लखवाड़ में विशेष भूमि-अध्याप्ति अधिकारी ने सुनी समस्याएं। – The Uttarakhand News

सरकार आपके द्वारः लखवाड़ में विशेष भूमि-अध्याप्ति अधिकारी ने सुनी समस्याएं।

सरकार आपके द्वारः लखवाड़ में विशेष भूमि-अध्याप्ति अधिकारी ने सुनी समस्याएं।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड कालसी स्थित ग्राम पंचायत खाड़ी के खेल मैदान लखवाड़ में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेष भूमि-अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार ने जन समस्याएं सुनते हुए अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। शिविर में विभागों के माध्यम से 615 ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी 56 शिकायतें प्रमुखता से उठाई। इसमें सबसे अधिक 15 शिकायतें लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की सड़कों से संबंधित रही। जबकि 12 शिकायतें लघु सिंचाई नहर, नलकूप, 10 पेयजल, 09 राजस्व, 03 विद्युत विभाग से संबंधित थी। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन संबंधी 2-2 और वन विभाग की 01 शिकायत प्राप्त हुई। विशेष भूमि-अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 242 तथा आयुर्वेदिक में 113 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियाँ वितरित की गईं। शिविर में 05 दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं 50 आयुष्मान तथा 40 आधार कार्ड अपडेशन किया गए। पशुपालन विभाग द्वारा 34 पशुपालकों को पशु औषधियाँ वितरित की गईं।

राजस्व विभाग द्वारा 18 खाता-खतौनी, आय एवं स्थायी प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि विभाग द्वारा 30 तथा उद्यान विभाग द्वारा 45 कृषकों को लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 04 सामाजिक पेंशन स्वीकृत कर ऑनलाइन की गईं। ग्राम्य विकास विभाग ने 02, महिला सशक्तिकरण 10, जिला पूर्ति विभाग 49 राशन कार्ड में यूनिट वृद्धि और ईकेवाईसी कराई गई। श्रम विभाग ने 09, सेवायोजन 04, पंचायती राज 06, विद्युत विभाग ने 12 बिजली बिलों संबंधी समस्याओं का समाधान किया। जिला सूचना विभाग ने प्रचार साहित्य वितरित किया।

शिविर में ब्लाक प्रमुख कालसी सावित्री चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, ब्लाक समन्वय दिनेश तोमर, ग्राम प्रधान जितेन्द्र सिंह तोमर, संदीप चौहान, गजेन्द्र सिंह, शूरवीर सिंह, रवि तोमर, गीता चौहान, रितेश कुमार, पूजा, सविता तोमर, शीला चौहान, तहसीलदार सुशीला कौटियाल, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, सहायक विकास अधिकारी धर्मपाल सिंह तेजवान सहित अन्य विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *