लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के सफल सम्पादन के लिए सहायक निदेशक/ जिला सूचना अधिकारी देहरादून/नोडल अधिकारी मीडिया बी.सी नेगी की अध्यक्षता में बैठक आहुत कि । – The Uttarakhand News

लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के सफल सम्पादन के लिए सहायक निदेशक/ जिला सूचना अधिकारी देहरादून/नोडल अधिकारी मीडिया बी.सी नेगी की अध्यक्षता में बैठक आहुत कि ।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के सफल सम्पादन के लिए सहायक निदेशक/ जिला सूचना अधिकारी देहरादून/नोडल अधिकारी मीडिया बी.सी नेगी की अध्यक्षता में बैठक आहुत कि।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 15 मार्च 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के सफल सम्पादन एवं मीडिया अभिमुखीकरण, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न निर्वाचन में मीडिया के दायित्व एवं जिम्मेदारियां के संबंध में आज सहायक निदेशक/ जिला सूचना अधिकारी देहरादून/नोडल अधिकारी मीडिया बी.सी नेगी की अध्यक्षता में जिला सूचना अधिकारी कार्यालय परिसर में कार्यशाला/ बैठक आहुत की गई है।

  •  कार्यशाला में सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मीडिया की भूमिका एंव दायित्वों के सम्बन्ध में मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी मीडिया/सहायक निदेशक सूचना ने निर्वाचन आयोग द्वारा पेड न्यूज एवं भ्रामक न्यूज के सम्बन्ध में दी गई श्रेणियों को अक्षरशः पढतेे हुए मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। तथा निर्वाचन समाचार की विषयवस्तु विशेष ध्यान रखते हुए तथ्यात्मक खबर प्रसारित करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि मीडिया की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती हैं, क्योंकि मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित होता है वह नागरिकों तक पंहुचता है, मीडिया की खबरों से विभिन्न घटना, गतिविधि, राजनैतिक, शासन, प्रशासन के क्रियाक्लाप जनमानस को जानकारी मिलती है, इसलिए किसी खबर का तथ्यात्मक होना जरूरी है।

मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि खबरों को प्रकाशित/प्रसारित करने से पूर्व तथ्यों को अवश्य देख लिया जाए तथा विभिन्न विषयवस्तु जो विज्ञापन के रूप में प्रकाशन/प्रसारण हेतु दी जा रही है उसकी विषयवस्तु एम.सी.एम.सी से प्रमाणित हो यह देख लिया जाए।

इस अवसर पर पत्रकार गोपाल सिंघल, आलोक शर्मा, ब्रहा्रदत्त शर्मा, हरीश जोशी,नरेश मिनोेचा, संदीप गोयल, अवनीश गुप्ता, संदीप शर्मा, भुवन उपाध्याय, गौरव रतन, शाहबाज हुसैन, गिरिश भण्डारी, जगमोहन मौर्य, छायाकार अनिल डोगरा, नीरज काला, ललित ओझा, सतीश कोठारी, मोनू राजपूत, यशराज आनन्द, तिलक शर्मा, शिव नारायण, मिन्टू सिंह, धनराज गर्ग, दीपक सिंह गुसाई आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *