गैस पाइप के फटने से रेस्टोरेंट में लगी आग। – The Uttarakhand News

गैस पाइप के फटने से रेस्टोरेंट में लगी आग।

गैस पाइप के फटने से रेस्टोरेंट में लगी आग।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 24 अप्रैल 2024

थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि ICFAI यूनिवर्सिटी के पास स्थित समित भोजनालय में आग लग गई है तथा उक्त दुकान में भरे हुए गैस सिलेण्डर भी रखें हुए हैं, जिससे सम्भवत: कोई बडी दुर्घटना घटित हो सकती है।

सेलाकुई पुलिस बल मौके पर पहुंची तथा फायर स्टेशन सेलाकुई से दमकल के वाहनों को मौके पर पहुंचने हेतु अवगत कराया गया। मौके पर समित भोजनालय में लगी आग के कारण आस पास खडे वाहन भी उसकी चपेट में आ गये थे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए दुकान के अन्दर फंसे 03 व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सुभारती अस्पताल भिजवाया गया तथा आग को फैलने से रोकने के लिये दुकान में रखे गैस सिलेण्डरों को तत्काल बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थान पर रखा गया।

दमकल के वाहनों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, मौके पर आग से दुकान पर रखा सामान तथा आग की चपेट में आने से दुकान के पास खडी 04 मोटर साइकिलें जल गई हैं। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गैस सिलेण्डर बदलते समय गैस पाइप के फट जाने के कारण आग लगना प्रकाश में आया है। आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *