अपनी 16 साल की सगी बेटी के साथ बाप ने किया बार से दुष्कर्म। – The Uttarakhand News

अपनी 16 साल की सगी बेटी के साथ बाप ने किया बार से दुष्कर्म।

अपनी 16 साल की सगी बेटी के साथ बाप ने किया बार से दुष्कर्म।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 29 अप्रैल 2024

रायवाला थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी 16 वर्ष की बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दुष्कर्म की घटना में बेटी का साथ देने की जगह उसकी मां अपने पति का साथ देने में लगी है। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस में पीड़िता से पूछताछ की और मुकदमा दर्ज कर मामले में अपनी जांच शुरू की है।

प्रशिक्षु आईपीएस और रायवाला थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि रायवाला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्ष की बेटी के साथ कुछ पड़ोसी लोग थाने आए। उन्होंने बताया कि इस बेटी के साथ उसका अपना सागा पिता लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा है। पीड़िता ने जब यह बात अपनी मां को बताई तो मां ने पीड़िता को चुप कराते हुए अपने पति का साथ दिया। जिससे पीड़िता के पिता के हौसले बुलंद हो गए और वह अपनी काली करतूत को लगातार अंजाम देता रहा। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। अब पुलिस पीड़िता के कलयुगी पिता को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *