निर्वाचन अधिकारी देहरादून/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बताया की अथ्यर्थियों द्वारा कुल 15 विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गए, जिनमें सभी नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए)
उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 28 मार्च 2024
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र से प्राप्त विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्रों का माननीय सामान्य प्रेक्षक 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र श्री कुजीं लाल मीना की उपस्थिति में रिटर्निंग अधिकारी-01 टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र/जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अभ्यर्थियों/प्रतिनिधियों के सम्मुख विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्रों की गहनता से जांच की गई।
विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्रों की सूची के अनुसार संवीक्षा करते हुए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अभ्यार्थी/प्रतिनिधियों से सम्बन्धित विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्र के सम्बन्ध में आपत्तियां के बारे में पूछा गया, जिस पर उपस्थित किसी भी अभ्यर्थी / प्रतिनिधियों द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नही करवाई गई।
रिटर्निंग अधिकारी 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र/जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र से 11 अथ्यर्थियों द्वारा कुल 15 विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गए, जिनमें सभी नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए हैं। 
भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अुनसार नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 (शनिवार), मतदान की तिथि 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार), मतगणना की तिथि 04 जून 2024 (मंगलवार) तथा 06 जून 2024 (गुरूवार) को निर्वाचन प्रकिया सम्पन्न की जाएगी।
जनपद अन्तर्गत विधानसभा 15-चकराता (अ.ज.जा) में मतदेय स्थल 237, सखी मतदान केन्द्र 1, मतदान दल 236, अतिरिक्त मतदान दल 24 , कुल मतदान दल 260, कार्मिकों संख्या 1040 है।
विधानसभा 16-विकासनगर में मतदेय स्थल 142, सखी बूथ 1, मतदान दल 141, अतिरक्ति दल 15, कुल मतदान दल 156, कुल कार्मिकों की संख्या 624 है।
विधानसभा 17-सहसपुर में मतदेय स्थल 211, सखी बूथ 1, मतदान दल 210, अतिरिक्त मतदान दल 21, कुल मतदान दल 231, जिसमें कार्मिकों की संख्या 924 है।
विधानसभा 18-धर्मपुर में मतदेय स्थल 236, सखी बूथ 1, मतदान दल 235, अतिरिक्त मतदान दल 24, कुल मतदान दल 259, जिसमें कार्मिकों की संख्या 1036 है।
विधानसभा 19-रायपुर में मतदेय स्थल 214, सखी बूथ 1, मतदान दल 213, अतिरिक्त मतदान दल 22, कुल मतदान दल 235, कुल कार्मिक 940 हैं।
विधानसभा 20- राजपुर रोड (अ.जा) में मतदेय स्थल 141, सखी बूथ 1, मतदान दल 140, अतिरिक्त मतदान दल 14, कुल मतदान दल 154, कुल कार्मिक 616 हैं।
विधानसभा 21-देहरादून कैन्ट में मतदेय स्थल 152, सखी बूथ 1, मतदान दल 151, अतिरिक्त मतदान दल 16, कुल मतदान दल 167, कुल कार्मिक 668 हैं।
विधानसभा 22 -मसूरी में मतदेय स्थल 178, सखी बूथ 1, मतदान दल 177, अतिरिक्त मतदान दल 18, कुल मतदान दल 195, कुल कार्मिक 780 हैं।
विधानसभा 23-डोईवाला में मतदेय स्थल 190, सखी बूथ 1, मतदान दल 189, अतिरिक्त मतदान दल 19, कुल मतदान दल 208, कुल कार्मिक 832 हैं।
विधानसभा 24-ऋषिकेश में मतदेय स्थल 179, स15खी बूथ 1, मतदान दल 178, अतिरिक्त मतदान दल 18, कुल मतदान दल 196, कुल कार्मिक 784 हैं। उक्त मतदान दलों में सभी पुरूष कार्मिक सम्मिलित हैं।