राष्ट्रपति दौरे को लेकर चल रही फुल फ्लीट रिहर्सल के दौरान एक कार तीन गाडि़यों से टकराई। – The Uttarakhand News

राष्ट्रपति दौरे को लेकर चल रही फुल फ्लीट रिहर्सल के दौरान एक कार तीन गाडि़यों से टकराई।

राष्ट्रपति दौरे को लेकर चल रही फुल फ्लीट रिहर्सल के दौरान एक कार तीन गाडि़यों से टकराई।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

राष्ट्रपति दौरे को लेकर चल रही फुल फ्लीट रिहर्सल के दौरान एक कार तीन गाडि़यों से टकरा गई। हालांकि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। कल सोमवार शाम को न्यू कैंट रोड पर ये हादसा हुआ। इंस्पेक्टर डालनवाला राकेश गुसाईं ने बताया कि दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

पुलिस ने फुल फ्लीट रिहर्सल किया। फ्लीट ऋषिकेश से राजभवन की ओर जा रही थी। दिलाराम चौक से न्यू कैंट रोड पर जाते वक्त फ्लीट में शामिल पुलिस की गाड़ी का एक्सल टूटने से टायर निकल गया, इससे बेकाबू हुई कार सड़क की गलत दिशा में पहुंच गई और सामने से आ रही तीन कारों से टकरा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *