दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन ने होली मिलन कार्यक्रम समाचार पत्र विक्रेताओ को बाँटे गए उपहार। – The Uttarakhand News

दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन ने होली मिलन कार्यक्रम समाचार पत्र विक्रेताओ को बाँटे गए उपहार।

दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन ने होली मिलन कार्यक्रम समाचार पत्र विक्रेताओ को बाँटे गए उपहार।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 20 मार्च 2024

आज दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार के सभी समाचार पत्र विक्रेता सिटी बेंकट हॉल हरिद्वार रोड में एकत्रित हुए और धूमधाम से मनाया होली मिलन कार्यक्रम मनाया।

कार्यक्रम का संचालन श्री ललित जोशी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत ललित जोशी जी ने सभी पदाधकारियों का परिचय करवाया जो इस यूनियन को चला रहे है।

सभी कार्यक्रम में आए सदस्यो ने अपने अपने विचार रखे।

श्री पप्पू जी ने कहा की सेंटर में सुबह देखा गया है की किसी की मृत्यु होने पर जब शोक सभा की जाती है तो लोग नहीं आते है। सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझ कर स्वम आना चाहिए।

श्री मनोज गेरोला जी ने बताया की आजकल समाचार पत्र एजेंट कॉपीयां कम नहीं कर रहे है। यूनियन द्वारा इसे संज्ञान में लिया गया वा कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री हरप्रीत सिंह, श्री ललित जोशी, श्री कैलाश सेमवाल, श्री बिजेंद्र सेमवाल, श्री राकेश कुमार भट्ट वा श्री राकेश शर्मा ने उपस्थित सभी समाचार पत्र विक्रेता भाइयों को वा उनके परिवार को होली की अग्रिम शुभकामनायें दी वा उसके बाद उपहार वितरण किया गया।

आज के होली मिलन कार्यक्रम में प्रदीप रतूड़ी, मुकेश मित्तल, गौरव, पार्थ पुंडीर, मनोज गैरोला, अनिल भट्ट, पवन गाँगुली, मनोज तिवारी, हेमंत तिवारी, अंशुल अरोड़ा, विनोद चमोली,दीपू, गुमान सिंह, राजेंद्र भट्ट, अभिमन्यु शुक्ला, अमरजीत, अनिल सोनी, अनूप, धीरज, राकेश, दिनेश पवार, गगन, मणिकांत, मनीष अरोड़ा, अफजल, राकेश कोठारी, रणजीत रावत, संजय सोनी आदि अन्य समाचार पत्र विक्रेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *